धनबाद

ट्यूशन से लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
धनबाद : बलियापुर-धनबाद हीरक रोड पर सड़क हादसे में डी-नोबिली स्कूल, सिंदरी की 15 वर्षीय छात्रा पाखी मंडल की मौत हो गई। ट्यूशन से पिता रंजीत मंडल के साथ बाइक से घर लौटने के दौरान पहाड़पुर के पास कोयला लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पाखी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर ट्रक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button