रामपुर शाहबाद
गन्ना समिति परिसर में हुआ पौधरोपण, मां के नाम लगाए पौधे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति के शाहबाद कैंप कार्यालय परिसर में रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समय की जरूरत है। उन्होंने लोगों से मां के नाम एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति के सचिव कृष्ण गोपाल गौतम, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुभव शर्मा, नगर मंडल महामंत्री अमित चंद्रवंशी, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ, रोहित कुमार, महेश चंद्रवंशी, राम अवतार दिवाकर, गन्ना पर्यवेक्षक प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
