शामली

मानसून से पहले चौसाना में चला विशेष सफाई अभियान

जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हटाया कूड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
चौसाना :  मानसून के मद्देनजर ग्राम पंचायत की ओर से शनिवार को चौसाना में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार के निर्देशन में बिडौली रोड, खेड़की रोड तथा थानाभवन मार्ग के पूर्वी हिस्से में जेसीबी मशीन की मदद से लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर हटाए गए। इसके अलावा खेड़की रोड के नाले, बिडौली रोड स्थित बिजलीघर की ओर जाने वाले नालों की भी सफाई कराई गई, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे।
     गांव के अंदर नालियों में जमा गाद और कूड़ा-करकट भी साफ कराया गया। अभियान में एक जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों ने पूरे दिन सफाई कार्य किया। ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार ने बताया कि मानसून की दस्तक को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पूरे चौसाना में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button