शामली

थानाभवन पुलिस का बड़ा खुलासा, वाहन चोर गिरोह का तीसरा सदस्य गिरफ्तार

चोरी की बाइक बरामद, कई वारदातों का राज खुलने की उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

थानाभवन। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को राहत देते हुए थाना थानाभवन पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीसरे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार इससे पहले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी से कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button