हापुड़

मासूम बच्ची से गैंगरैप करने वाले  दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

मासूम को कोल्ड ड्रिक्स दिलाने के बहाने बुलाकर दो चचेरे भाइयों ने किया था गैंगरेप..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाईयों अभिषेक और निक्की ने छह साल की मासूम बच्ची को कोल्ड ड्रिक्स दिलवाने के बहाने से बुलाकर थोड़ी दूरी खेत में सुनसान क्षेत्र में ले जाकर गैंगरैप की वारदात को अंजाम दिया था। लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी परिवार को दी। इस पर गांव के कुछ लोग पंचायत करके मामले को दबाने का प्रयास करने लगे लेकिन जब देर रात तक बच्ची की ब्लीडिंग नहीं रुकने पर बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पिलखुवा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गैंगरैप , पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

हापुड पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि, ” हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 358/2026 धारा 137(2), 70(2) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट में नामजद/वांछित एक बाल अपचारी सहित एक अभियुक्त को ग्राम कांवी कट हाइवे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. अभिषेक पुत्र सुनील निवासी ग्राम कस्तला कासमाबाद थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
2. एक बाल अपचारी ।
बरामदगी का विवरणः-
घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल HF Deluxe UP 37 X 7083 (सीज अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट)।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक का अपराधिक इतिहासः-

3. मु0अ0सं0 124/2026 धारा 309(4), 317 (2) बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिलखुवा हापुड़।
4. मु0अ0सं0 358/2026 धारा 137(2), 70(2) बीएनएस 5G/6 पॉक्सो एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।

सी ओ पिलखुवा मुनेश चंद्रा ने बताया कि, थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घर के बाहर खेल रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद / वांछित एक बाल अपचारी सहित एक अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है ।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button