जालौन

मेडिकल कॉलेज उरई में शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी

सप्ताह के अलग-अलग दिनों में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में सामान्य ओपीडी के साथ अब सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को डायबिटीज एवं थायराइड (एंडोक्राइनोलॉजी), मंगलवार को मस्तिष्क एवं नसों के रोग (न्यूरोलॉजी), बुधवार को गुर्दा रोग (नेफ्रोलॉजी), गुरुवार को पुनः न्यूरोलॉजी तथा शुक्रवार को पेट एवं पाचन तंत्र से संबंधित जटिल रोगों (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) की विशेषज्ञ ओपीडी संचालित होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य जालौन सहित आसपास के जनपदों के मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मरीज निर्धारित दिवस पर संबंधित विभाग की ओपीडी में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button