बेतुल

बैतूल डिजिटल इंडिया की मजबूत कड़ी बना सीएससी

17वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट वीएलई सम्मानित

गांव-गांव तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने में सीएससी की अहम भूमिका
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना दिवस पर जिले में सीएससी दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वीएलई, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक सीएससी कमलेश रघुवंशी ने सीएससी की सेवाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि अब नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, आधार संबंधी सेवाएं, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान (डिजीपे), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-श्रम पंजीकरण, टेली-लॉ के तहत निःशुल्क विधिक परामर्श, ई-कोर्ट सेवाएं, रेल टिकट आरक्षण, बिजली, पानी सहित अन्य उपयोगिता बिलों का भुगतान, बीमा एवं पेंशन सेवाएं, पासपोर्ट आवेदन, डिजिटल शिक्षा, कृषि सेवाएं, ऋण सुविधा (लोनबाज़ार), कौशल विकास तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए वीएलई रितेश धुर्वे, जयप्रकाश पवार, अजय देशमुख और अभिजीत पिंजरकर को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रम निरीक्षक अक्षय बानिया ने कहा कि पिछले 17 वर्षों में सीएससी ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीएससी आज डिजिटल इंडिया अभियान की मजबूत कड़ी बन चुका है, जिससे लोगों को गांव के नजदीक ही सरकारी और निजी सेवाएं मिल रही हैं। इससे समय और धन की बचत होने के साथ ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button