साहेबगंज
डीईओ की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में सभी प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।eVidyaVahini में उपस्थिति शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में छात्र उपस्थिति70% तक लाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए।इसी प्रकार शिक्षक उपस्थिति90%तक सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखकर काम करने का निर्देश दिया गया।रेलTESTका रिपोर्ट राज्यस्तरीय SOPके आलोक में समय परeVV पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।APAAR के संबंध में बताया गया कि जिले में लगभग 59000 बच्चों का आधार वेरिफाइड है।इन सभी बच्चों का APAAR एक सप्ताह के अंदर जेनरेट करवाने की दिशा में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया,एवं पुस्तक वितरण सहित अन्य लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य को समय पर पूरा करना सभी प्रखंडों की प्राथमिकता होनी चाहिए।अगली समीक्षा बैठक27जुलाई2026 को होगी,जिसमें उपरोक्त सभी बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।वही समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,जिला जेंडर समन्वयक,जिलाMISप्रभारी और सहायक अभियंता उपस्थित रहे।



