खैरथल

आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज के 140वें जन्मोत्सव पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

खैरथल। आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज के 140 वें जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को खैरथल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। प्रेम प्रकाश आश्रम के संत हरिइंद्र प्रेमप्रकाशी एवं संत उमेशलाल प्रेमप्रकाशी के सानिध्य में पूज्य सिंधी पंचायत एवं श्री प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के तत्वावधान में आनंद नगर कॉलोनी स्थित स्वामी टेऊराम चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु संतों के भजनों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भक्ति का अनुपम वातावरण बना रहा। शहर के विभिन्न स्थानों पर पूज्य सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा, स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति, स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट, मॉर्निंग क्रिकेट क्लब, जयवानी परिवार, झूलेलाल सेवा मंडल, हेमू कालाणी चौक व्यापार मंडल, चूड़ी मार्केट व्यापार मंडल, इलेक्ट्रॉनिक यूनियन किशनगढ़बास रोड, मुख्य बाजार व्यापार मंडल, तिरंगा मार्केट एसोसिएशन तथा सिंधी बाजार व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर प्रसाद वितरित कर और संतों का अभिनंदन कर भव्य स्वागत किया।
सायंकाल प्रेम प्रकाश आश्रम में सतगुरु स्वामी टेऊराम महाराज सहित संत-महात्माओं की प्रतिमाओं पर केकों का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुरानी आबादी स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री प्रेम प्रकाश सेवा मंडल एवं पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के पदाधिकारीयों को व्यवस्थाओं को बनाये रखा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button