बरेली
अंतर्राष्ट्रीय सम्मान: पद्मावती अकादमी के चेयरमैन डॉ. पारुष अरोड़ा को USA यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पद्मावती अकादमी के चेयरमैन डॉ. पारुष अरोड़ा को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए USA की Maryland State University द्वारा Honoris Causa Doctorate (Ph.D. in Education & Social Work) एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान रविवार को नई दिल्ली स्थित India Habitat Centre में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या ममता सक्सेना, उप-प्रधानाचार्या शिवानी सूरी, समन्वयक वैशाली गुप्ता, पीएन दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता व जीएलबी मैमोरियल स्कूल के संचालक मयंक मल्होत्रा ने बधाई दी। प्रधानाचार्या ममता सक्सेना ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।




