भरत पुर

आषाढ़ माह की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल

मानसून आने से पूर्व नाली, नाले ओवरलोड कोलिनियों में भरा गन्दा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज सोमवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई है,और किसानो के चेहरो पर मुस्कान आई। लेकिन नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुसावर की आम जनता को भुगातना पड़ रहा है। और सफाई कार्मचारियों की लापरवाही सिर दर्द बन चुकी है। वहीं आषाढ़ माह की प्री मानसुन बारिश ने कई निचले इलाके में नाले- नाली की सफाई नहीं होने पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जहां कस्बे की कानूनगो मौहल्ला, गूजरमल धर्मशाला कॉलोनी, यूको बैंक वाली गली, पहाड़िया मौहल्ला आदि सहित कई कॉलोनियों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंम्भीर रुप से उत्पन्न होकर सामने आई। वहीं कॉलोनी वासियों ने बताया कि अभी आषाढ़ माह की प्री मानसुन बारिश में नाले और नालियों का यह हाल बना है, तो अधिक बारिश होने पर स्थिति और भयावह हो सकती है। वही कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के कार्य के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि अब यह देखना है कि क्या नगरपालिका प्रशासन इस घटना से कोई शबब लेगा क्या सभी नाले नालियों की सफाई मानसून आने से पहले पूर्ण करा दी जायेगी, या फिर केवल कागजों में ही नाले नालियों की सफाई दिखाकर इतिश्री कर दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button