सिंगरौली

लायंस क्लब विद्युत विहार ने किया 21 फलदार पौधों का रोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

​वैढ़न। लायंस क्लब विद्युत विहार ने स्काईलार्क पब्लिक स्कूल परिसर में पारिवारिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने मिलकर आम, अमरूद, जामुन और आंवला के कुल 21 फलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखरेख का संकल्प लिया।
​अभियान में अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव गौरव केशरी, नटवर दास अग्रवाल, सत्यनारायण बंसल, मनीष शाह और एस. पी. सिंह सहित कई सदस्य व उनके परिवार शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण में उत्साहपूर्वक योगदान देने वाले बच्चों को क्लब के आगामी समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button