हजारीबाग

दारू थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग ओड़िशा से बरामद

एक युवक हिरासत में।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले की दारू थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लापता नाबालिग बच्चों को महज कुछ ही घंटों के भीतर ओड़िशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इन बच्चों को अपने साथ ले जाने वाले एक युवक अमित कुमार को भी हिरासत में लिया है। पूरा मामला बीते 18 जुलाई को दारू थाना अंतर्गत ग्राम लोहड़ी से दो नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही दारू थाना पुलिस ने अविलंब मामले को गंभीरता से लेते हुए सनहा दर्ज किया। रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से मिली सफलता हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, दारू थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष रणनीति बनाई गई। तकनीकी इनपुट और खोजबीन के आधार पर बच्चों के ओड़िशा की ओर जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओड़िशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) से संपर्क साधा। आरपीएफ के सहयोग से दोनों बच्चों को स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
CWC के समक्ष किया गया पेश।
बरामदगी के बाद पुलिस टीम बच्चों और उन्हें साथ ले जाने वाले युवक अमित कुमार को लेकर थाना पहुँची। आज (20 जुलाई) दारू थाना पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग बच्चों, उनके अभिभावकों और आरोपी युवक अमित कुमार को बाल कल्याण समिति (CWC), हजारीबाग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
फिलहाल, बाल कल्याण समिति (CWC) के दिशा-निर्देशों (Guidelines) के अनुसार बच्चों की काउंसलिंग और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षित घर वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button