बरेली

राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर गरमी, आध्यात्मिक दर्पण के लाइव शो में उठे सवाल

जवाबदेही, पारदर्शिता और आस्था पर हुई बेबाक चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल ने रविवार को लायंस विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में “हे राम! राम मंदिर चढ़ावे की चोरी – सबकी अपनी-अपनी थ्योरी” विषय पर प्रथम आउटडोर मेगा लाइव शो आयोजित किया।
कार्यक्रम का संचालन संपादक-इन-चीफ आशीष जौहरी ने किया। मुख्य पैनल में कांग्रेस से के. बी. त्रिपाठी, सपा से राजेश अग्रवाल व मयंक शुक्ला, भाजपा से अतुल कपूर, राजनीतिक विशेषज्ञ अंकुर सक्सेना, पंजाबी सभा से मनीषा आहूजा, महंत सुशील पाठक व कायस्थ महासभा से वेद प्रकाश सक्सेना शामिल रहे। सभी ने चढ़ावे में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बेबाक विचार रखे।
अंत में आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सभी पैनलिस्टों को सम्मानित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button