जालौन

बीएड परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, पहले दिन 27 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सीसीटीवी निगरानी में हुई परीक्षा, 301 में 274 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी(जालौन)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालपी कॉलेज में शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। निर्धारित 301 परीक्षार्थियों में से 274 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 27 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
कालपी कॉलेज को चार महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां लक्ष्मी देवी महाविद्यालय मदारीपुर, पंडित गंगाधर पांडेय श्रवण कुमार महाविद्यालय, परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर तथा स्वर्गीय गफूर खान महाविद्यालय बबीना के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य मधु प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि प्रत्येक कक्ष में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा संचालन में डॉ. राधारानी श्रीवास्तव, सोम चैहान, डॉ. कुमार, डॉ. शैलेंद्र शेखर, वशिष्ठ पंकज द्विवेदी, डॉ. अरुण बाजपेयी, डॉ. भारती, रवि मिश्रा निगम सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे समय मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button