झुंझुनू

बौद्ध रीति-रिवाज से मनाया गया बहुजन एकता सम्मेलन के संयोजक विकास आल्हा का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। बहुजन एकता सम्मेलन के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा का जन्मदिन ग्राम जय पहाड़ी स्थित बुद्ध विहार में भंते विनयपाल के सानिध्य में पूर्णतः बौद्ध रीति-रिवाज से श्रद्धा, सादगी एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर त्रिशरण, पंचशील एवं धम्म वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर भंते विनयपाल ने धम्म देशना देते हुए करुणा, मैत्री, समानता, बंधुत्व एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा विकास आल्हा के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित समाज के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने विकास आल्हा का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों, बहुजन एकता, संविधान की रक्षा, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की एक विशेष पहल के तहत बहुजन एकता सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को भारतीय संविधान की प्रतिलिपि एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संविधान एवं महापुरुषों के विचारों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर सिंह बरवड़, बुद्ध विहार ट्रस्टी दुर्गाप्रसाद बोयल, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, जिशान पठान, चतरुराम आल्हा, रोहितास बोयल, राजकुमार बोयल, पंकज बौद्ध, मनोज बोयल, राजेंद्र, देवेंद्र, आदित्य, विशाल, जोगेंद्र, मोहित, दीपिका, निकिता, किताब देवी, सरिता, अंकित सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक धम्म वंदना कर विकास आल्हा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की तथा समाज में शिक्षा, संगठन, समानता, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button