नवनियुक्त एल्डरमैनों का पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य के कार्यालय में सम्मान
नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में शासन द्वारा मनोनीत किए गए एल्डरमैनों का स्वागत एवं सम्मान समारोह पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य के कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन ने योग्य एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इससे नगर निगम के जनहित एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा संगठन को भी मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने सभी मनोनीत सदस्यों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मनोनीत एल्डरमैन सम्पत शाह एवं गिरिजा पाण्डेय का विशेष रूप से स्वागत किया गया। नगर परिषद के पवन वैश्य भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
इस अवसर पर कमलेश वैश्य, अलख राम वैश्य, सुभाष चंद वैश्य, अजय सिंह वैश्य, दिलीप कुमार दुबे, रामबृज चौरसिया, अरविन्द वैश्य, एकतीस चंद वैश्य एवं प्रदीप वैश्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सिंगरौली के लिए आठ एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। इनमें कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खैरवार, नीरज सिंह परिहार एवं हरिदास गुप्ता शामिल हैं। इन मनोनीत सदस्यों की नगर निगम की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।



