जलनिकासी समस्या को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया नाले का निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। कस्बे में चोधरी सराय से हसनपुर रोड पर स्थित नाला से पानी न जाने के संबंध में विभिन्न माध्यमों एवं सिलवेन्जा हाॅस्पिटल की ओर से से आ रही शिकायत पर नाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मौके पर उपस्थित व्यक्तियों एवं नगरपालिका परिषद की टीम द्वारा अवगत कराया गया। उक्त नाले के फ्लो में रूकवट होने के कारण मौहल्ला देहली दरवाजा के स्थानीय निवासियों को जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण गम्भीर बिमारी होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। यहां यह भी अवगत कराया गया। कि बराबर में चिराग पैलेस है,जो इवेन्ट के अवसरों पर सारा वेस्टेज नाले में बहाता है, जिसके उपरान्त चिराग पैलेस का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया, कि चिराग पैलेस के अन्दर एक गोदाम बना रखा है,जिसमें चिराग पैलेस द्वारा मक्का को बिना गोदाम लाईसेन्स के भण्डारित किया गया है। उपर्युक्त को दृष्टिगत रखते हुए मण्डी सचिव को मौके पर बुलाया गया तथा मण्डी सचिव सम्भल को निर्देशित किया गया।कि चिराग पैलेस स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाये तथा भण्डारित मक्का को मण्डी सचिव की सुपुर्दगी में दे दिया गया। चिराग पैलेस के बराबर में कायनात इन्टर नेशनल स्कूल संचालित है एवं मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के नाम से संचालित विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि द्वारा वेसमेन्ट में कक्षाओं को संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। मौके पर कायनात इन्टर नेशनल स्कूल के मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को तत्काल रूप से वेसमेन्ट को बन्द करने के निर्देश निर्गत किये गये है एवं इसके अतिरिक्त कायनात इन्टर नेशनल स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही अमल में लाये जाने हेतु पृथक से जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित की जायेगी तथा नगरपालिका परिषद सम्भल की टीम को देहली दरवाजा के स्थानिय व्यक्तियों को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है। तथा नाला पर किसी भी स्थान पर आ रहे अवरोध को तत्काल रूप से हटाने के निर्देश निर्गत किये गये है।




