साहेबगंज

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर विषयक चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला में आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस विषय परचित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम प्राचार्य आलोक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के कला शिक्षक राजू कुमार गोंड ने किया।इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के कुल80विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकृतियों के माध्यम से तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान,राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता,स्वच्छ एवं विकसित भारत और देशभक्ति की भावनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।प्राचार्य आलोक कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता,राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।वही कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर किया गया।यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button