साहेबगंज

साहेबगंज में बाल संरक्षण तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साहेबगंज के द्वारा आज कोटालपोखर थाना में संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देखरेख,साहेबगंज तथा परियोजना समन्वयक,चाइल्ड हेल्प लाइन,साहेबगंज द्वारा कोटाल पोखर थाना प्रभारी से औपचारिक मुलाकात कर बाल मित्र थाना की अवधारणा,उद्देश्य,संरचना, कार्यप्रणाली एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि बाल मित्र थाना का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित,संवेदनशील सम्मानजनक एवं बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों,बाल अपराध से प्रभावित बच्चों तथा विधि से संघर्षरत बच्चों के मामलों का निस्तारण बाल हित सर्वोपरि के सिद्धांत के अनुरूप प्रभावी एवं मानवीय दृष्टिकोण से किया जा सके।इस अवसर पर बच्चों से संबंधित मामलों में पुलिस,जिला बाल संरक्षण इकाई,चाइल्ड हेल्प लाइन एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने,आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता एवं संदर्भन रेफरल सुनिश्चित करने तथा किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम,2015सहित अन्य बाल संरक्षण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।कोटाल पोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक मामले में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं उत्तरदायी तरीके से कार्य किया जाएगा।यह संवादात्मक बैठक साहेबगंज जिले में बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने,संस्थागत समन्वय को मजबूत करने तथा प्रत्येक बच्चे के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल सिद्ध होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button