जालौन
वीबी-जी रामजी में करायें जा सकेंगे अब 318 प्रकार के कार्यःरामेंद्र सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। मनरेगा योजना में जहां 266 प्रकार के कार्यों को कराया जाता है इसके बदले वीबी-जी रामजी योजना में 318 प्रकार के कार्यों को ग्रामीणांचल में कराये जा सकेंगे। साथ ही उक्त योजना में भुगतान की समस्या का झंझट नहीं रहेगा कार्य का समापन होने के बाद तत्काल भुगतान होगा। उक्त डीसी वीबी-जी रामजी रामेंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान बतायी।
उन्होंने बताया कि वीबी-जी रामजी योजना से गांवों में 318 प्रकार के कार्यों को कराया जा सकेगा जिसमें गांव के विद्यालय की बाउंड्ी बाल हो या फिर कमरों का निर्माण कराया जाना, आंगनबाड़ी केंद्र में कोई कार्य कराना हो या फिर गांव में किसी स्थान पर स्ट्रीट लाइट को लगाया जाना है उक्त सभी प्रकार के कार्य 60-40 के अनुपात में कराये जा सकते हैं। पूर्व के समय में मनरेगा योजना में कार्य कराये जाने के बाद भुगतान की बड़ी समस्या रहती है। लेकिन वीबी-जी रामजी योजना से कराये गये किसी भी प्रकार के कार्य में भुगतान की समस्या नहीं होगी। कार्य पूर्ण होने के बाद तत्काल भुगतान सुनिश्चित होगा। डीसी वीबी-जी रामजी योजना रामेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा में 80 करोड़ का बजट था लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में यह 52 करोड़ का बजट होगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिर कार्य के अनुसार ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयेगी।


