धनबाद
बाघमारा में नए सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस में दम घुटने से हुई मौत
एक महीने से बंद था नया सेफ्टी टैंक,अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगो ने बीसीसीएल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार,गैस आग भूधसान के खतरे में रहने को है सदरयाडीह, केशरगढ़ के हजारो ग्रामीण,पुलिस जांच में जुटी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के बीसीसीएल परियोजना समीप रहने वाले लोगो की जिंदगी हर पल मौत के साये में गुहार रही है।जहरीली गैस,भूधसान,अग्निप्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोग विस्थापन की मांग कर रही।लेकिन बीसीसीएल, जिला प्रशासन कोई गम्भीर नही दिख रही।
बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल ब्लॉक दो परियोजना समीप केशरगढ़,सदरयाडीह सहित कई गांव में जहरीली गैस रिसाव दिन रात हो रहा।
बाघमारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एक महीने से बंद पड़े नए सेफ्टी टैंक को खोल कर दो मजदूर नीचे उतरे थे।लगभग 10 फिट गहराई सेफ्टी टैंक की है। सेफ्टी टैंक के भीतर जहरीली गैस के प्रभाव से दोनों बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की सूचना पाकर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू भी अस्पताल पहुँचे।
मृतकों की पहचान सदरयाडीह निवासी दिलीप महतो और महुदा थाना क्षेत्र के अंधारी निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नया सेफ्टी टैंक करीब एक महीने से बंद था। गुरुवार को जब टैंक खोला गया तो उसकी सफाई के लिए दोनों मजदूर अंदर उतरे। कुछ ही देर में जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण सेफ्टी टैंक में मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ ज्योति लाल ने कहा कि सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर की मौत दम घुटने से हुई है।जहरीली गैस से मजदूरों की मौत हुई है।
वही केशरगढ़ पंचायत के मुखिया पति लखिन्द्र महतो ने कहा कि जहरीली गैस,भूधसान अग्निप्रभावित क्षेत्र में हजारो लोग रहने को विवश है।बीसीसीएल बसाने को लेकर कुछ नही कर रही।दो मजदूर की मौत महज 10 फिट गहरे सेफ्टी टैंक में गैस में घुटने से हो गया।हमेसा मौत के साये में ग्रामीण रहते है। बाघमारा सीओ ने कहा दो मजदूर की मौत हुई है।सदरयाडीह में सेफ्टी टैंक में उतरे थे।दम घुटने से मौत हुई है।बीसीसीएल जीएम को इसे लेकर पत्राचार किया जाएगा कि बचाव कार्य और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर किया उपाय कर रहे।ताकि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नही हो।
वही मृतक मजदूरों के परिजनों ने कहा कि सेफ्टी टैंक में दोनों उतरे थे।गैस की चपेट में आने से मौत दोनों का हो गया।




