साहेबगंज

कीचड़मय सड़क के कारण जेसीबी से पहुंचे एसडीओ और बीडीओ

धीमी प्रगति वाले बूथों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज एसआईआर कार्य की समीक्षा के लिए साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद और बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव गुरुवार को बोरियो प्रखंड पहुंचे।कीचड़मय सड़क के कारण दोनों पदाधिकारी जेसीबी से जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के बूथ संख्या-139और148का निरीक्षण करने पहुंचे।जिरूल से करमाटांड़ पथ निर्माण के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गई है। एसआईआर के कार्य में बीएलओ, सुपरवाइजर,बीएलए2और समाजसेवियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आगे एसडीओ ने धीमी प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ सुखदेव साह, आंगनबाड़ी सेविका प्रा वि जीतपुर की मेरी मरांडी और यूएमएस जेटके की मोनिका मालतो से एसआईआर में तेजी लाने को कहा।उन्होंने अनुपस्थित,शिफ्ट, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की भी जानकारी ली और एसआईआर में प्रगति लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।वही जानकारी के अनुसार बोरियो प्रखंड में अब तक67.15प्रतिशत मतदाता सूची का डिजीटाइजेशन हो चुका है। इस दौरान बीडीओ नागेश्वर साव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button