बरेली
सात साल बाद भी कोविड का हवाला, सांसद ने सरकार से किया सवाल
जल जीवन मिशन में देरी, हजारों गांवों में खुदी पड़ी है सड़कें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आंवला सांसद नीरज मौर्य द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल पर जल शक्ति मंत्रालय ने माना कि जल जीवन मिशन की रफ्तार बेहद धीमी है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बरेली के 1,866 गांवों में से सिर्फ 575 और बदायूं के 1,476 गांवों में से 709 गांवों में ही शत-प्रतिशत नल कनेक्शन हो पाए हैं।
खुदाई के बाद खराब सड़कों पर सरकार ने बताया कि बरेली के 435 और बदायूं के 616 गांवों में सड़कें अब भी खुदी पड़ी हैं। आंवला क्षेत्र के बदायूं हिस्से के 276 गांवों में भी मरम्मत नहीं हुई।
देरी का कारण सरकार ने कोविड और स्टाफ की कमी बताया। इस पर सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि 7 साल बाद भी कोविड का बहाना जवाबदेही से बचने जैसा है। उन्होंने मांग की कि अधूरे काम जल्द पूरे हों और खुदी सड़कों की तुरंत मरम्मत हो।



