सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तन्मय, सहयोग की मार्मिक अपील
जिंदगी और मौत से जूझ रहे तन्मय , सहयोग की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड निवासी मणीन्द्र कुमार चौबे जिन्हें लोग मंटु कुमार चोबे के रूप में भी जानते हैं। इनके 20 वर्षीय एकलौता पुत्र तन्मय कुमार चौबे विगत 5 दिनों पूर्व बहादुरपुर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बहादुरपुर में एक अर्टिका कार की चपेट में आने से तन्मय के सिर व शरीर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगी है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कोलकाता के एक बड़े निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां इलाज में काफी अधिक खर्च हो रहा है इनके पिता एक छोटा सा दुकान कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। गरीब और असहाय माता-पिता में प्रबुद्ध जनों से पुत्र के इलाज के लिए सहयोग की मार्मिक अपील किए हैं। तन्मय की माता पुष्पा देवी का बैंक खाता संख्या480710510003344 एवं आईएफएससी कोड BKID0004807, बैंक ऑफ़ इंडिया कसमार शाखा है। जिसमें लोग आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकते हैं। तन्मय काफी होनहार छात्र है एवं वे इंटर पास कर नीट मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा है। आप सभी अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस गरीब लाचार की आर्थिक मदद करें ताकि तन्मय आप सबों के सहयोग से इलाज करा कर अपने घर स्वस्थ होकर लौट सके।यह एक लाचार माता-पिता की मार्मिक अपील है।



