शामली
झिंझाना: ट्यूबवेल से चोरी हुए तांबे के तार के साथ आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने ट्यूबवेल की मोटर से तांबे का तार चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शौकत पुत्र शमशेर निवासी ग्राम चौतरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग दो किलोग्राम तांबे का चोरी किया गया तार बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।