शामली
आदर्शमंडी: जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। थाना आदर्शमंडी पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 5,170 रुपये नकद और दो जोड़ी ताश की गड्डियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।