गोड्डा
लोक अदालत में 11मामले का निष्पादन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदलत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 11 वादों का निष्पादन किया गया एवं 21,600 की वसूली की गई। निष्पादित मामले में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के छह मामले, एक्साइज के पांच मामले में 13600 की वसूली हुई। बिजली बिल के मद में ₹8000 की वसूली की गई। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। इसमें प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीसी वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल के मामले की सुनवाई की गयी। इसकी सुनवाई जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह कर रहे थे। तीसरे न्यायिक बेंच पर बिजली से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया। इस बेंच पर जिला जज प्रथम कुमार पवन व डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार सुनवाई कर रहे थे । चौथे न्यायिक बेंच पर सीजेएम, एसीजेएम, सबजज तृतीय, सबजज पंचम एवं एसडीजेएम कोर्ट के मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार एवं एलएडीसी राहुल कुमार सुनवाई कर रहे थे। पांचवीं न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, राज कल्याण, सतीश कुमार मुंडा, अमित बंसल, खालिद रसीद अली अहमद के न्यायालय के मामले एवं सभी प्री लिटिगेशन के मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा व एलएडीसी आयूष राज कर रहे थे।



