बेतुल
बैतूल चीरापाटला साप्ताहिक बाजार में निकाली हरियाली रैली
फलदार पौधे बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल चिचोली। चिचोली ब्लॉक के साप्ताहिक बाजार चीरापाटला में श्रमिक आदिवासी संगठन समाजवादी जन परिषद के बैनर तले रविवार को हरियाली रैली निकाली गई। सैकड़ों महिला-पुरुष हाथों में फलदार पौधे लेकर बाजार पहुंचे और लोगों से फलदार एवं छायादार पेड़-पौधे लगाने की अपील की। रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संजय आर्य, हीरालाल, रविशंकर, कुंवरलाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और रैली का संचालन किया।



