बरेली
दैवीय शक्तियों एवं विश्व परिवर्तन पर भव्य सेमिनार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ एवं पूजा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डी.डी. पुरम स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में “दैवीय शक्तियों, उनके चमत्कारिक संदेशों एवं विश्व परिवर्तन” विषय पर आध्यात्मिक सेमिनार आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता आध्यात्मिक चिंतक अशोक घई ने अपने 50 वर्षों के शोध और अनुभव साझा करते हुए दैवीय शक्तियों एवं आध्यात्मिक चेतना पर प्रकाश डाला। उन्होंने देवीय शक्तियों द्वारा बरेली को चुने जाने पर बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रुति गंगवार, टी.पी.एस. सेठी, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, विशेष कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिरीष गुप्ता ने किया। सेमिनार में रोटेरियन, इनर व्हील सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।



