सिंगरौली

बैढ़न में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके ने सुनी ‘मन की बात’

भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने किया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी बैढ़न मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक-39 अंतर्गत बूथ क्रमांक-162 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद अनुष्का यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा देने वाला प्रभावी मंच है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों, उपलब्धियों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने नागरिकों से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का माध्यम बन रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button