हापुड़

कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों का QR कोड स्कैन कर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। – कविता मीणा( डीएम, हापुड़)

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

हापुड़। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी कविता मीणा ने सभी विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों का सत्यापन अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

डीएम कविता मीणा ने बताया कि प्रशासन की टीमें QR कोड स्कैन कर प्रतिष्ठानों का सत्यापन कर रही हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रशासन ने सभी ढाबा और होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान पर सही नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रेट लिस्ट भी प्रमुखता से लगाना अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी कविता मीणा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी दुकान या ढाबा संचालक को अपनी पहचान छिपाने की अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की सभी मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यात्रा मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकने के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button