शामली

शिक्षक समाज और देश का निर्माण करता है: पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 50 प्राचार्यों व शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

शामली। वीवीपीजी कॉलेज, शामली में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंध सचिव दीपक जैन, जनपद के कैशलेस योजना नोडल अधिकारी प्रो. हरेंद्र सिंह, विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज कैराना के प्राचार्य, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीना छोकरा तथा महाविद्यालय के डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आगरा से आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी शिक्षकों एवं अतिथियों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि “शिक्षक समाज और देश का निर्माण करता है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार शिक्षकों के हितों एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के सहसंयोजक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है। वहीं जनपद नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने शिक्षकों को योजना की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा कैशलेस कार्ड प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दी।

नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष अरविन्द संगल ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए वरदान साबित होगी। इससे उपचार के दौरान आर्थिक बोझ कम होगा और शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीना छोकरा ने कहा कि योजना लागू होने से शिक्षक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होकर पूरी निष्ठा से शिक्षण कार्य कर सकेंगे। वहीं प्रबंध सचिव दीपक जैन ने कहा कि अब शिक्षकों को आकस्मिक चिकित्सा व्यय की चिंता कम होगी और उन्हें आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने भी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लगभग 50 प्राचार्यों एवं शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राक्टर कुणाल सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ललित, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमारप्रो. कृष्ण पाल सिंहडॉ. प्रताप कुमारडॉ. छविडॉ. बबलीगिरीश नारायण यादवनिर्भय सिंहनारायण सिंहधीरेंद्रडॉ. मुकेश कनौजियाअर्शी खान सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button