रामपुर शाहबाद
भुर्जी समाज ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। चंद्रवंशी भुर्जी समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने जयतौली मार्ग स्थित चंद्रखरताल समाधि पर आयोजित वार्षिक मेले एवं तीन दिवसीय भुर्जी सम्मेलन के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की। इसी क्रम में सोमवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी आदेश कुमार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपने पारंपरिक व्यवसाय का प्रतीक स्वरूप चने, मुरमुरे और लड्डुओं की टोकरी भी भेंट की तथा समाज की परंपराओं और आजीविका से अधिकारियों को अवगत कराया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्मेलन के दौरान पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सम्मान कार्यक्रम में समाज के नेता वेदप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में विनोद कुमार, अमित चंद्रवंशी, राकेश कुमार, राजा चंद्रवंशी, नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

