साहेबगंज

तालझारी में आत्मा के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी एवं खेत बचाओ अभियान आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड अंतर्गत आत्मा प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण, साहिबगंज के निर्देशानुसार सालगाछी पंचायत के धोगौड़ा गांव के नीचे टोला में कृषक गोष्ठी एवं खेत बचाओ अभियान का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया किसानों को पहाड़ी क्षेत्रों में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों-मक्का, बाजरा,बरबटी,मड़ुआ रागी,अरहर एवं सुथनी की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही मोटे अनाजों को बढ़ावा देने,उपलब्ध प्रोत्साहन योजनाओं, फसल संरक्षण,कीट एवं रोगों से बचाव तथा समय पर उपचार के उपाय भी बताए गए।विशेषज्ञों ने किसानों से प्राकृतिक एवं संतुलित खेती अपनाने,उन्नत बीजों का उपयोग करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।साथ ही मोटे अनाजों के पोषण और आर्थिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर सालगाछी पंचायत के मुखिया सूरज पहाड़िया,प्रखंड तकनीकी प्रबंधकATMAराजीव सिन्हा,पौधा संरक्षण केंद्र से ओम प्रकाश पंडित,सहायक प्रबंधक आदर्श कुमार तथा कृषि मित्र महेंद्र पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना,मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देना तथा फसलों को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखकर किसानों की आय में वृद्धि करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button