कानपुर
बंथर में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर/उन्नाव : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत उन्नाव जिले में एच एल एफ पीपीटी कंपनी के द्वारा कानपुर लखनऊ हाईवे बंथर मे स्थित स्वस्तिक इंटरनेशनल के कैंपस में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन उन्नाव सदर के लोकप्रिय विधायक पंकज गुप्ता के द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात कौशल विकास केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी ने उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसी श्रृंखला में स्वस्तिक इंटरनेशनल के डायरेक्टर आशुतोष शुक्ला तथा कपिल शुक्ला ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान करके उनका स्वागत एवं सम्मान किया। तत्पश्चात समाजसेवी नरेंद्र तिवारी ने गंगाघाट शुक्लागंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रशिक्षार्थियों तथा उनके अभिभावकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बताया हमारे जीवन में कौशल विकास की कितनी महत्वत्ता है। बिना हुनर के हमारी कोई कदर नहीं होती है। उन्होंने कहा हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवाओं को कौशल के साथ-साथ रोजगार भी देने का कार्य कर रहे हैं। आप सभी को इस प्रशिक्षण केंद्र में संचालित होने वाले लेदर तथा जरी जरदोसी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करके रोजगार की तरफ अग्रसर होकर प्रदेश को मजबूत बनाने का कार्य करना होगा। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने सभी प्रशिक्षार्थियों को कौशल विकास योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। उन्होंने बताया भाजपा देश के युवाओं के लिए कौशल विकास के अंतर्गत ओडीओपी योजना,विश्वकर्मा श्रम सम्मान तथा स्वरोजगार अपनाने के लिए भी बहुत सारी योजनाएं चला रही है। जिससे देश का युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। अंत में केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों,प्रशिक्षार्थियों के पश्चात तथा उनके अभिभावकों का धन्यवाद अदा किया। इसके पश्चात विधायक द्वारा कंपनी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र से विकास दीक्षित,विनीत प्रजापति,अरुणा यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



