बरेली
बिथरी चैनपुर में महिला सशक्तिकरण पर विधिक जागरूकता शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर एक्शन प्लान 2026-27 के तहत “महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा” विषय पर बिथरी चैनपुर ब्लॉक में जागरूकता शिविर लगा।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक चंचल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकार मित्र साधना कुमारी और उन्नति मिश्रा मौजूद रहीं।
अधिकार मित्रों ने आंगनबाड़ी, आशा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संविधान के अनुच्छेद 14, 15, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट व निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबर 15100, 181, 1090, 1930 की जानकारी भी दी गई।
समाज कल्याण की रिंकी ने सरकारी योजनाएं समझाईं। श्रीमती पाण्डेय ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान किया।



