भरत पुर

अनिश्चितकालीन धरना शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर के घाटरी गांव में अवैध क्रेशरों और अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा लगातार मांग के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने गांव के मंदिर पर यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने ‘न्याय दो या मार दो’ के नारे लगाए। वहीं प्रशाशन पर ग्रामीणों द्वारा मिली भगत के आरोप भी लगाए गए हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्यौदान सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घाटरी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक क्रेशर नियम विरुद्ध संचालित हैं। अवैध ब्लास्टिंग और खुदाई के कारण ग्रामीणों के घरों में दरारें आ गई हैं, ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2015 में तत्कालीन जिला कलेक्टर से क्रेशरों को बंद करने की मांग की गई थी। उस समय एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसने दो दर्जन क्रेशरों की जांच की। तत्कालीन उपखंड अधिकारी ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इन क्रेशरों को नियम विरुद्ध पाए जाने पर बंद करने की सिफारिश की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले भी इस मामले को लेकर वे पानी की टंकी पर चढ़े थे, तब प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में हर तीसरे घर में सिलिकोसिस बीमारी का मरीज है और कई महिलाएं विधवा हो चुकी हैं। क्रेशरों के कारण खेती नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button