बरेली

भव्य रूप से मनाया गया व्यास पूर्णिमा उत्सव

श्री हरि मंदिर बरेली में गूंजे वैदिक मंत्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर के श्री हरि मंदिर में  व्यास पूर्णिमा उत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया। मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया गया, वहीं परम पूज्य गुरुदेव के स्वरूप को विशेष रूप से सजाकर स्थापित किया गया। मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी एवं सुनील शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूज्य गुरुदेव श्री हरर्मिलापी जी महाराज का विधिवत पूजन किया। इस दौरान गुरुदेव के स्वरूप का तिलक कर आरती की गई।
मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, विपिन पहवा, राकेश कुमार, नीलम लुनियाल, रेनू इलावादी, रीता बत्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरुदेव को तिलक लगाकर आरती में सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तजनों में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। पूरा मंदिर परिसर “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु” के जयकारों से गूंज उठा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button