बरेली
बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। डी.एस. प्लाजा, हरुनगला रोड स्थित *बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। सौरभ सिंह चौहान सहित अन्य सदस्यों ने भी गुरु वंदन किया। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेद व्यास को समर्पित है। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने सत्य, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मयंक गुप्ता, अभय गुप्ता, सुरजीत सिंह, रजनीश कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



