शामली

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो |

शामली। जनपद शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बुधवार को जिला कारागार, मुजफ्फरनगर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की आवासीय बैरकों, मुलाकात कक्ष, चिकित्सालय, भोजनालय, स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा कारागार परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही बैरकों की सुरक्षा, प्रहरी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए कारागार प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कारागार परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं नियमित निरीक्षण व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कारागार का संचालन पूर्ण सुरक्षा, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समय-समय पर आंतरिक निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराए जाएं, जिससे कारागार में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के उच्च मानक निरंतर बनाए रखे जा सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button