पाकुड़

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा, रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

The 80th Independence Day celebrations will be marked with great fanfare; the main event will be held at Rani Jyotirmayi Stadium.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन इस वर्ष भी रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में भव्य रूप से किया जायेगा। राष्ट्रीय पर्व के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 7 बजे रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास शुरू होगा। 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से परेड का अंतिम निरीक्षण करेंगे। 13 अगस्त को साइकिलिंग प्रतियोगिता तथा 14 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त की शाम रविन्द्र भवन, पाकुड़ में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी। 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को उनके आवास पर जाकर शॉल और मिष्ठान्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिले में स्थापित वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए 15 अगस्त को सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नगर की सजावट, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण एवं अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नगर परिषद को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
ध्वजारोहण का कार्यक्रम
उपायुक्त आवासीय कार्यालय – प्रातः 8:05 बजे
रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम (मुख्य समारोह) – प्रातः 9:05 बजे
समाहरणालय, पाकुड़ – प्रातः 10:00 बजे
जिला परिषद कार्यालय – प्रातः 10:25 बजे
अनुमंडल कार्यालय, पाकुड़ – प्रातः 11:00 बजे
रेड क्रॉस सोसाइटी – प्रातः 11:20 बजे
पुलिस लाइन, पाकुड़ – प्रातः 11:30 बजे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button