पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ सर्किट हाउस में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
Former Rural Development Minister Alamgir Alam heard public grievances at the Pakur Circuit House and assured their resolution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़:। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को उनके समक्ष रखा। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा साझा की गई समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर यथाशीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण और क्षेत्र का समुचित विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने क्षेत्र से जुड़े जनोपयोगी मुद्दों को गंभीरता से सुना और विकास कार्यों को लेकर लोगों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी ली और संबंधित मामलों पर आवश्यक पहल करने की बात कही। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र के विकास और संगठन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। आलमगीर आलम ने सभी से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रदेश महासचिव उदय लखमणि प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, वरीय पदाधिकारी सेमीनुल इस्लाम, बेलाल शेख, सोशल मीडिया चैयरपर्सन पियारुल इस्लाम, रामविलास महतो, सेराजुद्दीन शेख, अनीकुल शेख, ताहिर खान, हाबिबुर रहमान आदि उपस्थित थे।



