यातायात और अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जनपद पुलिस को यातायात व्यवस्था के लिए दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन तथा अग्निशमन सेवा के लिए एक नया वाहन मिला। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने पुलिस कार्यालय में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नए इंटरसेप्टर वाहनों से ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी, जबकि नए फायर वाहन से आगजनी और आपातकालीन घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्य और अधिक तेज एवं प्रभावी होगा।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने कहा कि आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से जनपद में सुरक्षित यातायात, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। नए संसाधनों और लगातार चल रहे विशेष अभियानों से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।