बरेली

वन ओक फॉरेस्टा: अब बरेली में मिलेगा इंटरनेशनल लग्ज़री लाइफस्टाइल का अनुभव 

2 और 3 बीएचके प्रीमियम घरों की पेशकश, 20 से अधिक विश्वस्तरीय सुविधाएं 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक और लग्ज़री लाइफस्टाइल को बरेली में साकार करने के उद्देश्य से वन ओक फॉरेस्टा (One Oak – Foresta) ने अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत शानदार 2 एवं 3 बीएचके घरों* की पेशकश की है।
यह परियोजना आधुनिक वास्तुकला, उत्कृष्ट डिज़ाइन और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की गई है। फॉरेस्टा की योजना और आर्किटेक्चर स्विट्ज़रलैंड, बैंकॉक, लंदन और दुबई की आधुनिक आवासीय अवधारणाओं से प्रेरित है। परियोजना में प्रवेश करते ही प्रीमियम लाइफस्टाइल का अनुभव मिलता है। निवासियों के लिए स्विमिंग पूल, रूफटॉप स्काई गार्डन, आधुनिक जिम, पिकलबॉल कोर्ट, विकसित हरित क्षेत्र सहित 20 से अधिक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर 1-OAK के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि मानसिंह पाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल घर बनाना नहीं, बल्कि बरेली के लोगों को एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइफस्टाइल उपलब्ध कराना है, जो अब तक केवल बड़े महानगरों और विदेशों में देखने को मिलती थी। वन ओक फॉरेस्टा में आधुनिक सुविधाओं, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और प्रकृति के संतुलित समावेश के साथ ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जहाँ हर परिवार आराम, सुरक्षा और प्रीमियम जीवनशैली का अनुभव कर सके। हमें विश्वास है कि यह परियोजना बरेली के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया मानक स्थापित करेगी।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button