बेतुल
बैतूल पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद कर युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का मंत्र
नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान में युवाओं ने निभाई सहभागिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को जेएच कॉलेज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। बैतूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ.जीपी साहू के आतिथ्य में और अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत सुषमा गवली की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह निरंतर चलने वाला एक महाअभियान है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण देश में संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को उस दिशा से बचाना है जो उन्हें नशे की ओर ले जा रही है। सुधाकर पवार ने कहा कि युवा जिस दिशा में गति करता है, उसी से देश की दिशा और दशा दोनों बदलती हैं। पार्वतीबाई बारस्कर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान केवल सराहनीय ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक भी है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा। प्रधानमंत्री ने सभी युवाओं को नशे से बचने और दूर रहने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कई उदाहरण दिए, अपने स्वयं के अनुभव साझा किए और युवाओं के अनुभव भी सुने। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का विशेष आग्रह करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत सरकार नशा मुक्ति के क्षेत्र में अनूठी पहल कर रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.महेश गुजेले ने और आभार धनंजय सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर चाणक्य राखडे, डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.शंकर सातनकर, शिवसागर सिसोदिया, संजना धुर्वे, रोशनी आर्य, अंकित गवाडे, सन्नी प्रजापति, रमन विश्वकर्मा, विक्रम पहाड़े सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।



