हजारीबाग

जिला परिषद पार्क के समीप नव निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स के खाली भवन के किराये पर आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिला परिषद हजारीबाग द्वारा जिला परिषद पार्क के बगल में स्थित नव निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स के खाली भवन को किराये पर आवंटित किए जाने हेतु अल्पकालीन इच्छा की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) आमंत्रित की गई है। यह आवंटन खुली नीलामी (Open Bid) के माध्यम से अधिकतम बोली लगाने वाले पात्र आवेदक को किया जाएगा। इच्छुक फर्म संस्थान, गैर-सरकारी संगठन (NGO), स्वयं सहायता समूह (SHG) तथा व्यक्तिगत आवेदक निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में मुहरबंद लिफाफे में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026, अपराह्न 2:00 बजे निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं खुली बोली की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे जिला परिषद द्वारा गठित चयन समिति के समक्ष संपन्न होगी। इच्छुक आवेदक स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उक्त बैठक में उपस्थित रह सकते हैं। मार्केट कॉम्पलेक्स का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 26,772.02 वर्गफुट है, जिसमें भूतल एवं प्रथम तल शामिल हैं। किराया, जमानत राशि एवं आवेदन शुल्क सहित अन्य विस्तृत जानकारी विज्ञापन में उपलब्ध है।
आवेदन से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें, आवेदन पत्र का प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय अवधि में जिला परिषद, हजारीबाग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही हजारीबाग जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.hazaribag.nic.in पर भी इसका अवलोकन किया जा सकता है। जिला परिषद, हजारीबाग ने सभी इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button