कावड़ यात्रा को लेकर हापुड़ प्रशासन चौकस।
जिलाधिकारी कविता मीणा के द्वारा कांवड़ मार्गो का किया जा रहा है निरंतर निरीक्षण।

निरीक्षण में कावड़ मार्ग में पाई कमियों को दूर करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, जनपद हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सियानी मंदिर के कांवड़ मार्ग को कराया गया दुरुस्त, जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कावड़ मार्ग में ना हो कोई परेशानी इसको लेकर किये जा रहे निरीक्षण में मिल रही कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं इसी क्रम में आज जनपद हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सियानी के कावड़ मार्गों पर जो कमियां पूर्व में पाई गई थी उसका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर समाधान कर दिया गया है वर्तमान में मार्गो पर साफ सफाई एवं मार्गो का मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसी के साथ जनपद के अन्य शिव मंदिरों में भी कांवड़ियों हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जा रही है।




