जालौन

भारत विकास परिषद ने शिव मंदिर के पास किया वृक्षारोपण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन : भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन द्वारा देवनगर चैराहे स्थित शिव मंदिर के पास वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु एक परिचर्चा भी आयोजित की गई।
     शाखा के संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव एवंश्रीमती अंजू श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित वृहद वृक्षारोपण में अनार, अमरूद, चंदन, नींबू, पीपल आदि के फलदार एवं छायादार जन-उपयोगी वृक्षों का सदस्यों एवं मातृशक्ति द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा में सम्मिलित होते हुए उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण पर्यावरण संरक्षण द्वारा ही सम्भव है। चै. महेश गुप्ता ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। वृक्षों का पालन पुत्र पुत्रियों के तहत कर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन दे सकेंगे। महिला संयोजिका एवं भाजपा नेता श्रीमती ऊषा गुप्ता ने भी वृक्षारोपण के उपरांत उनके संरक्षण पर जोर दिया। संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, सुनील कुमार गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, शाखा अध्यक्ष अनन्त गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, अरविंद श्रीवास्तव, गहोई वैश्य पंचायत समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता सुढ़ार वाले, महामंत्री संतोष कुमार गुप्ता लल्लू खजांची, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, श्रीमती कंचन अग्रवाल, कु मान्या श्रीवास्तव, दीपचंद्र गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संतोष पोरवाल, राजीव गुप्ता, पवन कुमार अग्रवाल आदि ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा में प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन द्वारा निरंतर जन-उपयोगी कार्य एवं व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। इसके पूर्व भी आरजे कालेज आफ साइंस, उच्च प्राथमिक विद्यालय, एमएल कांवेंट स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया जा चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button