शामली

आवारा गोवंश के हमले में महिला घायल

गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे कें मोहल्ला मिर्दगान में एक आवारा गोवंश ने सड़क किनारे खड़ी महिला पर हमला कर दिया। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने आवारा गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी महिला इमराना पत्नी शकीर मंगलवार को अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक आवारा गोवंश ने अचानक उस पर हमला कर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोवंश के हमले के बाद घायल हुई महिला की चीख- पुकार सुनकर  मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।आसपास के लोगों ने घायल महिला को नगर के सरकारी अस्पताल मैं उपचार के लिए भर्ती कराया या जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कस्बे के लोगों का कहना है कि नगर में आवारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी कई लोग इनके हमलों में घायल हो चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को तत्काल पकड़कर अस्थायी गौशाला भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button